फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का नाम लेकर आईपीएस को धमकाया

Fri, 15 Mar 2019 01:14 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
महानगर में आईपीएस अधिकारी चित्रांगद को कार सवार युवक ने कैबिनेट मंत्री का नाम लेकर धमका दिया। आईपीएस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आईपीएस की कार में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने टोका तो युवक अभद्रता करने लगा। केस दर्ज कर उसका पता लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आईपीएस चित्रांगद गोल्ड जिम के पास एक खाली जगह पर कार पार्क कर रहे थे।

इस दौरान पीछे से आ रही एक कार उनकी कार को छूती हुई गुजर गई। आईपीएस की कार की पीछे की दायीं तरफ की लाइट का शीशा टूट गया और बंपर में भी खरोंच आई। आईपीएस अपनी कार से उतरकर नुकसान का मुआयना करने लगे, तभी टक्कर मारने वाली कार से एक 24 वर्षीय युवक वहां आ गया।
विज्ञापन


उसने गलती मानने के बजाए आईपीएस को ही ठीक से कार चलाने की सलाह दे डाली। आईपीएस ने उसे सही तरीके से ड्राइविंग की बात समझाई तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। उसने खुद को कैबिनेट मंत्री का चुनाव प्रभारी बताते हुए बद्तमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


हंगामा होते देख आसपास के चार-पांच लोग एकत्र हो गए तब युवक धमकाते हुए चला गया। उन्होंने अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें