फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सर्राफा कारोबारी को धमकी, 10 लाख रुपये दो... वरना सिद्धू मूसेवाला की तरह मरने के लिए तैयार रहो

Tue, 07 Jun 2022 03:18 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india

सार

लखनऊ के एक सर्राफा कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉलर ने कहा कि अगर पैसे न दिए तो सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर रोड स्थित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र कुमार से मंगलवार को गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम पर रंगदारी मांगी गई। सर्राफा कारोबारी ने मामले की जानकारी सरोजनी नगर थाने में दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जितेंद्र कुमार के मुताबिक, कानपुर रोड पर अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे उनको वाट्सएप के माध्यम से कॉल आई। कॉलर ने अपना परिचय गोल्डी बरार के साथी के रूप में दिया। इस पर जितेंद्र ने पूछा कौन गोल्डी बरार?

कॉलर ने कहा गूगल पर नाम डालिए आपको जानकारी हो जाएगी। काफी देर कॉलर व जितेंद्र की बातचीत के बाद उसने दस लाख रुपए की मांग की। जितेंद्र ने इतनी रकम ना होने की बात कही। इस पर कॉलर ने गुस्से में कहा कि अगर रुपया ना मिला तो जिस तरह सिद्धू मूसे वाले को मारा गया। उसी तरह तुम्हें भी मार दिया जाएगा। इसके बाद जितेंद्र ने फोन काट दिया। कॉलर की तरफ से बार-बार रंगदारी के मैसेज व कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने सरोजनी नगर में दी। निरीक्षक सरोजनी नगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक जितेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें