फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल स्टेज से टप्पेबाज ने उड़ाया रुपयों भरा बैग

Tue, 26 Nov 2013 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात वैवाहिक समारोह कार्यक्रम के दौरान टप्पेबाज ने दूल्हे की मां का रुपये से भरा बैग उड़ा दिया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही वीडियो रिकॉर्डिंग चेक कराई गई। इसमें एक लड़का बैग लेकर भागता नजर आया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी संजय जोशी के भतीजे की शादी रविवार रात बंधन गेस्ट हाउस में थी। रात 11 बजे के करीब दूल्हे की मां व रिश्तेदार स्टेज पर वर-वधू के साथ थे।

पढ़ें- फर्जी चेक थमाकर जालसाज सामने से ले गया कार

इस बीच दूल्हे की मां ने रुपये से भरा बैग स्टेज पर रख दिया। कुछ देर बाद देखने पर बैग गायब था। बैग में करीब एक लाख रुपये के साथ ही डायमंड रिंग, सोने की चेन, फोन सहित अन्य सामान था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज देखने के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

गेस्टहाउस में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
टप्पेबाजों ने राजधानी पुलिस की नींद उड़ा दी है। रोज ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं। खुलासा 10 प्रतिशत भी नहीं हो रहा। टप्पेबाजों से त्रस्त एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने गाइड लाइन जारी की हैं।
विज्ञापन


इसके तहत राजधानी के गेस्टहाउस और शादी-ब्याह वाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित अन्य कार्य किए जाने हैं। एसएसपी ने सभी सीओ को इस बाबत जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- रेलवे अफसर ने ठगे 22 लाख, मांगने पर दी धमकी

एसएसपी ने टप्पेबाजों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने और सतर्कता बरतने की गाइड लाइन जारी की है।

टप्पेबाजों की घटनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और गेस्टहाउस के बाहर व बाजारों में सूचना बोर्ड लगवाने के लिए भी उन्होंने कहा गया है।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें