फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के घर गए चोर, निकाल लाए टोटी

Sat, 14 Sep 2013 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा क्षेत्र के रजौली गांव में बृहस्पतिवार रात चोर तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी ले गए। घरवाले जब सुबह उठे तो सामान बिखरा था। ग्रामीणों के मुताबिक, चोर असलहों से लैस थे।
विज्ञापन


रजौली गांव निवासी व जरदोजी राशिद की मानें तो बृहस्पतिवार रात घरवाले खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। शुक्रवार तड़के जब बेटी नीचे गई तो पाया कि कमरों के ताले टूटे थे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व 2800 रुपये गायब थे।

इसके बाद चोरों ने जरदोजी हसीनुद्दीन का घर खंगाला। पीड़ित के मुताबिक, जब उनका भाई अगले दिन सुबह नीचे आया तो दरवाजे का ताला टूटा पाया। हसीनुद्दीन ने बताया कि चोर लॉकर तोड़कर 12 तोला सोने के जेवरात व डेढ़ लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले मो. फारुख कुरैशी के घर धावा बोला। मो. फारुख की मानें तो घरवाले देर रात 12 बजे तक पिक्चर देखने के बाद छत पर सोने चले गए। सुबह जब बेटा मो. आजाद नीचे आया तो ताला टूटा व सामान बिखरा पाया। उसने शोर मचाकर घरवालों को बुलाया।

बताया कि कमरों की अलमारियों के ताले टूटे थे और उसमें रखे पांच लाख की नगदी व 15 तोला सोने व चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ितों ने बताया कि सुबह सूचना के बावजूद दो कांस्टेबल दोपहर में पहुंचे व खानापूर्ति के बाद चलते बने।
वहीं, गोमतीनगर में शुक्रवार देर रात चोरों ने इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस के पुलिस महानिदेशक के निर्माणाधीन मकान से महंगे नल और टोटी चोरी कर लिए। बकौल पुलिस पुलिस महानिदेशक ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें