ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली को लेकर किन्नरों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया।
विरोध करने पर चारबाग स्टेशन से चंद मीटर पहले कई यात्रियों को पीटकर लहूलुहान कर दिया और रुपये लूट ले गए।
छपना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में बाराबंकी से करीब आधा दर्जन किन्नर चढ़ गए।
इसके साथ ही यात्रियों से वसूली करने लगे। विरोध करने पर कई की जेब से जबरन रुपये निकला लिया।
ट्रेन के सदर बाजार पहुंचने तक किन्नर पूरी तरह उपद्रव करने लगे। वसूली का विरोध कर रहे करनैलगंज निवासी मोहम्मद शफीक सहित आधा दर्जन यात्रियों को जमकर पीटा और रुपये छीन लिया।
इतना ही नहीं उसे चलती ट्रेन से फेंकने लगे। यात्रियों के चेन पुलिंग करने पर किन्नर धमकाते हुए भाग निकले।
ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर शफीक ने जीआरपी थाने पहुंच आपबीती सुनाई। एसएर्सआई विष्णु कौशिक ने किन्नरों को पकड़ने के लिए जीआरपी जवानों को भेजा लेकिन किन्नर हाथ नहीं आए।