फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-सी गलती से चली गई मासूम की जान

Mon, 18 Nov 2013 04:09 PM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन सिनेमा हॉल के पास एक मोहल्ले में 20-22 साल के दो युवकों की एक छोटी-सी गलती से एक मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे दो लड़के कार चलाना सीख रहे थे। इम्तियाज की बाइक रिपेयरिंग की दुकान में 13 साल का यूसुफ काम कर रहा था। इसी दौरान, कार अनियंत्रित हो गई और दुकान में जा घुसी।

इस दुर्घटना में यूसुफ बुरी तरह कुचल गया। जब तक लोग बचाव कार्य करते, हालात बहुत बिगड़ चुके थे।

मोहल्ले में आरोपी पक्ष और यूसुफ के परिवार में लड़ाई शुरू हो गई। इस दौरान, कुछ लोग यूसुफ को ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन वहां जांच में पता चला कि यूसुफ की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी दोनों पक्षों में झगड़ा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मासूम बेटे की मौत के गम में डूबे मुन्ना ने पुलिस से मामले में केस दर्ज करने की अपील की। हालांकि, पुलिस ने एहतियातन दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें