फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के किचन में फरमाया जा रहा इश्क

Sat, 09 Nov 2013 02:43 AM IST
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के दूसरे तल पर बना किचन रूम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के लिए इश्क फरमाने का अड्डा बन गया है। घटना बृहस्पतिवार रात दो बजे की है।
विज्ञापन


अस्पताल के ठेकेदार संजय मिश्रा देर रात अनजान लड़की के साथ अस्पताल के किचन में काम करने वाले पवन यादव की सहायता से किचन रूम में पहुंचा।

यह देख अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती प्रदेश सरकार के मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने इसकी शिकायत अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से की। मौके पर पहुंचे गार्डों ने तीनों को किचन से निकाला और पुलिस को फोन करने लगे।

इस दौरान अस्पताल में ठेके पर काम कराने वाला ठेकेदार संजय मिश्रा लड़की के साथ बाइक से भाग गया। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पवन थोड़ी देर बाद रात में ही अस्पताल आ गया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से संजय मिश्रा और पवन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके हसन ने बताया कि दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है, जिसमें ठेकेदार संजय मिश्रा फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें