राजधानी के गोमती नगर विनीत खंड थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार शाम एक शिक्षक ने क्लास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने स्कूल की ही एक छात्रा से प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
पुलिस के मुताबिक भारतीय विद्या भवन स्कूल में हिमांशु आर्ट शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। आज स्कूल से छुट्टी होने के बाद देर शाम तक जब हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की।
स्कूल जाकर जब क्लास का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो वह अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर हिमांशु का शव फांसी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत की जानकारी एक मित्र को जरूर दे देना। ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस ने स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।