फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीचर ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत

Sat, 08 Nov 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में ट्यूशन पढ़ने गई कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी की। पुलिस ने चार दिन पुराने मामले में शुक्रवार को छात्रा की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एक छात्रा शहर के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह कॉलेज के ही शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद से ट्यूशन पढ़ती है। शिक्षक छात्रा को अपने आवास पर पढ़ाता था। बीते तीन नवंबर की सुबह उसने छेड़खानी की।

डॉक्टर और आरपीएफ के सामने तड़पकर मरी युवती
गोंडा में एक युवती गुरुवार शाम ट्रेन के आगे कूद गई। उसके दोनों हाथ कट गए। सूचना पर मौके पर आरपीएफ के जवान व अस्पताल से डॉक्टर पहुंचीं, लेकिन वहां से युवती को अस्पताल नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब दो घंटे तक युवती रेशमा (32) तड़पती रही और लोग देखते रहे। एंबुलेंस न मिलने के कारण डॉक्टर और आरपीएफ के जवानों के सामने ही युवती ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
युवती को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
उधर रेलवे अस्पताल की डॉ. रश्मि ने बताया कि वे मौके पर गईं थी और उनसे जो बन पड़ा वह किया।

मगर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। लिहाजा रेशमा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर आरपीएफ जेपी सिंह का कहना है कि जब मौके पर पहुंचे तो उससे पहले ही घायल युवती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें