फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली नौकरी, टीईटी पास युवती ने दी जान

Thu, 25 Dec 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना क्षेत्र में नौकरी न लगने से हताश टीईटी पास प्रिया द्विवेदी ने बुधवार शाम फांसी लगा जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशियाना के एसएस कॉलोनी निवासी पुलिस से रिटायर्ड दीवान रमा शंकर द्विवेदी की बेटी प्रिया (24) टीईटी पास कर निजी स्कूल में पढ़ाती थी।

घरवालों के मुताबिक, नौकरी न मिलने से वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। प्रिया ने दो माह पहले से निजी स्कूल में भी पढ़ाना छोड़ दिया था। शाम चार बजे बच्चे ट्यूशन पढ़ने आए तो देखा दरवाजा खुला हुआ था।

बच्चे दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा वह फंदे के सहारे लटक रही थी। यह देख बच्चों के होश उड़ गए और वह शोर मचाते घर से बाहर निकल आए। शोर सुनकर पिता छत से उतरे तो बेटी को लटका देख उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होनी थी शादी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसओ सुधीर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती की शादी राजाजीपुरम निवासी युवक से फरवरी में होनी थी।

वहीं सआदतगंज क्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध हो एक किशोरी ने फांसी लगा ली। एसओ सआदतगंज ने बताया कि लकड़मंडी निवासी रामकिशोर घर के पास ही दुकान लगाकर सब्जी बेचता है।

दोपहर में किसी बात से नाराज हो उसने अपनी पत्नी रामदेवी को डांट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी कोमल (17) की भी नहीं सुनी और उसे भी फटकार दिया। रोज-रोज की डांट से तंग होकर कोमल ने फांसी लगा ली। कोठरी में ही

उसकी लाश साड़ी के सहारे बल्ली में लटकी मिली। रामदेवी ने बताया कि कोमल, पढ़ना-लिखना नहीं जानती थी। पिता की डांट की वजह से काफी दुखी रहती थी और इसी वजह से उसने जान दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें