फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हुई आईपीएस की भतीजी, मुसीबत में फंसा ट्यूटर

Mon, 26 Aug 2013 12:14 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाले एक आईपीएस अफसर की भतीजी को पढ़ाना एक ट्यूटर व उसके दोस्त के लिए मुसीबत बन गया है। भतीजी के फेल होने पर ट्यूटर ने आगे पढ़ाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर अफसर व उसकी बीवी ने ट्यूटर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं ट्यूटर का परिचय कराने वाले युवक को घर बुलाकर हड़काया और उसकी बाइक खड़ी करा ली।

डरे-सहमे दोनों युवकों ने एसएसपी से शिकायत की है। बस्ती के आलोक कुमार सिंह व बलिया के सत्यप्रकाश चौबे दोस्त हैं।

दोनों क्रमश: इंदिरानगर व गोमतीनगर में किराए पर रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के साथ ही ट्यूशन पढ़ाते हैं।

पिछले वर्ष अक्टूबर में गोमतीनगर में रहने वाले एक आईपीएस अफसर ने अपनी भतीजी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए सत्यप्रकाश से संपर्क किया।

व्यस्तता के चलते सत्यप्रकाश ने अपने दोस्त आलोक से परिचय कराया। आलोक ने पांच महीने तक 11वीं की छात्रा को पढ़ाया। इसके एवज में उसे चार हजार रुपये महीने भुगतान भी किया गया।
विज्ञापन


पढ़ाई में कमजोर लड़की के सभी विषयों में फेल होने पर आलोक ने आगे ट्यूशन न पढ़ाने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज अफसर की पत्नी ने उसे बुलाया और पढ़ाने के लिए दबाव डालने लगी।

बावजूद इसके इन्कार करने पर फर्जी मुकदमे में फंसवाकर जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। इसके साथ ही आईपीएस व उसकी पत्नी ने सत्यप्रकाश को बुलाकर हड़काया। आखिरकार आलोक फिर पढ़ाने लगा।

ढाई महीने बीतने बाद फीस मांगने पर अफसर की पत्नी फिर से धमकाने लगी। दोबारा ट्यूशन छोड़ने पर अफसर ने फोन कर सत्यप्रकाश को शनिवार दोपहर घर बुलाया और जेल भिजवाने की धमकी देते हुए आलोक को लेकर आने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसकी बाइक खड़ी करा ली। परेशान युवकों ने मुख्य सचिव, डीजीपी व एडीजी कानून-व्यवस्था के साथ अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजा।

इसके बाद हिम्मत जुटाकर रविवार शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचे। दोनों ने एसएसपी को आपबीती सुनाकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें