महानगर क्षेत्र में निशातगंज के पास गोमती किनारे स्थित हनुमान
मंदिर में शनिवार शाम प्रसाद चढ़ाने गई मेडिकल छात्रा को बंदरों ने दौड़ा
लिया।
डरी छात्रा ने बचने के लिए गोमती में छलांग लगा दी। चीख सुनकर आसपास
के दुकानदारों ने उसे बचाया। गोरखपुर
निवासी मेडिकल छात्रा आस्था निशातगंज से हनुमान सेतु मार्ग पर गोमती किनारे
स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी।
मंदिर में कुछ बंदरों ने उसे
दौड़ा लिया। डरी आस्था बचने के लिए भागी और गोमती में कूद गई। युवती की
चीख सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े और डूबते देख एक युवक ने उसे बाहर
निकाला।
वहीं, इंस्पेक्टर महानगर वीर सिंह का कहना है कि प्रसाद चढ़ाने से
पहले आस्था ने घाट पर जाकर मुंह-हाथ धोया। इस दौरान पैर फिसलने से गोमती
में गिर गई थी। एक दुकानदार ने उसे सुरक्षित निकाल लिया।