यूपी में बलात्कार और महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
ताजा मामला मथुरा जिले का है, जहां एक उप वाणिज्यिक कर आयुक्त ने अपनी नाबालिग नौकरानी के साथ रेप करने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक, ध्रुरेंद्र चतुर्वेदी आगरा मथुरा हाईवे पर किराए के कमरे में रह रहा था। उसका पिछले साल मेरठ से ट्रांसफर हुआ था।
ध्रुरेंद्र मथुरा में अकेले था, जबकि उसका पूरा परिवार नोएडा में रहता था।
युवती का फोन भी फेंक दिया
घर के काम के लिए ध्रुरेंद्र ने एक नौकरानी लगा रखी थी।
बुधवार शाम करीब 5.30 बजे 16 वर्षीया नौकरानी उसके घर काम करने आई और सेलरी मांगने लगी, तभी ध्रुरेंद्र ने उसे अपने कमरे में बुलाया और छेड़ने लगा। उसने लड़की का मोबाइल भी फेंक दिया।
ध्रुरेंद्र का दरवाजा खुला हुआ था, ऐसे में युवती जैस-तैसे वहां से निकल भागी और आस-पास के लोगों को आवाज दी व उसके चंगुल से बच निकली।
गुस्साए लोगों ने जमकर की पिटाई
युवती ने आसपास के लोगों से पूरी कहानी बताई। इस पर गुस्साए लोगों ने पहले तो ध्रुरेंद्र को जमकर पीटा, उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ध्रुरेंद्र को दबोच लिया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
मथुरा के आईपीएस नितिन तिवारी ने बताया कि ध्रुरेंद्र के खिलाफ बलात्कार करने की कोशिश के तहत एफआईआर की गई है।