फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आंखें बंद किए बैठी रही मां, तांत्रिक करता रहा बेटी का रेप

Thu, 14 May 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी, दन्नाहार
थाना दन्नाहार क्षेत्र में शिकोहाबाद से आए दूसरे समुदाय के तांत्रिक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी चीखती रही लेकिन परिजन तंत्र विद्या समझकर अंदर नहीं गए।


किशोरी की मां ने आंखों की पट्टी खोल कर देखा तो तांत्रिक दुष्कर्म कर रहा था। मां के शोर मचाने पर अंदर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने तांत्रिक को दबोच लिया।

उसकी पिटाई कर सिर पर चौराहा बना दिया। दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार शिकोहाबाद के समीप अपनी रिश्तेदारी में रहते हैं।


उनकी 15 वर्षीय पुत्री को मिर्गी आने की शिकायत है। कुछ दिन पूर्व शिकोहाबाद में कपड़े सिलने की दुकान करने वाले युवक ने कांशीराम कालोनी निवासी अपने मौसेरे भाई से झाड़फूंक कराने को कहा।

मां आंखे बंद करे रही, होता रहा रेप

परिवारीजन 10 मई को किशोरी को तांत्रिक युवक के पास ले गए। परिवारीजनों ने बताया कि तांत्रिक ने किशोरी के दांतों पर सेंट लगा दिया और उनसे भूत प्रेत होने की बात कही।

बतौर उपाय गांव के घर में पूजा पाठ कराने को कहा। परिवारीजन उसकी बातों में आकर 11 मई को उसे गांव ले आए। तांत्रिक युवक तीन दिन से पूजा पाठ करा रहा था।

बुधवार को सुबह सात बजे किशोरी के पिता और चाचा को कमरे से बाहर निकाल दिया। जबकि किशोरी की मां को कमरे में रोक लिया। कहा कि यह भूत भगाने की अंतिम क्रिया है।

इसमें किशोरी चिल्लाएगी लेकिन मां अपनी आंखों से पट्टी न खोले। ऐसा किया तो अनर्थ हो जाएगा। मां को कमरे में ही दूसरी ओर मुंह कर दूर बैठने को कहा। मां के हाथ भी बांध दिए।
विज्ञापन

अनर्थ होने के डर से परिजन रहे चुप

तांत्रिक ने इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी चीखती रही लेकिन परिवारीजन अनर्थ होने के डर से चुप रहे। शक होने पर किसी तरह से महिला ने अपनी आंख खोलकर देखा तो तांत्रिक किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने हाथों में बंधी रस्सी खोलकर दरवाजे की कुंडी खोल शोर मचा दिया। परिजन अंदर पहुंचे तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

उन्होंने तांत्रिक को दबोच कर पिटाई कर दी। ग्रामीण भी जमा हो गए। इसके बाद सिर पर चौराहा बना कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने थाने पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें