एलएलबी के एक छात्र को शुक्रवार दोपहर अपनी प्रेमिका को उसके कॉलेज के
सामने से जबरन कार में बैठाकर भागना महंगा पड़ गया।
घटना के समय एक अन्य
छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी।
छात्रा ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे पुलिस कंट्रोल
रूम फोन करके कार सवार युवक द्वारा अपनी सहेली के अपहरण की सूचना दी।
इलाके
में घेराबंदी के साथ अगवा छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर तलाश शुरू
की गई। करीब एक घंटे बाद निरालानगर ओवरब्रिज के पास पुलिस टीम ने कार रोक
ली। उसमें अपहरण के आरोपी के साथ छात्रा व उसकी मां भी थी।
कार से उतरते ही
छात्रा ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पकड़े गए
युवक की पहचान चिनहट के मल्हौर निवासी फहीम सिद्दीकी के रूप में हुई। उसने
खुद को एलएलबी का छात्र बताया।
तहकीकात में
खुलासा हुआ कि बीकॉम की छात्रा से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ
दिनों से छात्रा की आसिफ नामक युवक से नजदीकी हो गई। एक कॉल सेंटर में काम
करने वाले आसिफ से मोबाइल पर लंबी बातचीत व नजदीकी की भनक लगने पर फहीम ने
आपत्ति जताई।
छात्रा ने उससे संबंध तोड़ने की बात कह दी। इससे खफा फहीम
शुक्रवार दोपहर ढाई बजे कार से कॉलेज के गेट पर पहुंचा। सहेली के साथ कॉलेज
से निकली छात्रा को बुलाया।
नोकझोंक के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर आईटी
चौराहे की तरफ भाग निकला। नजारा देख रही सहेली ने पुलिस को फोन कर अपहरण की
सूचना दे दी।
उधर, गुस्से में तमतमाया युवक छात्रा को उसके माता-पिता से
शिकायत की धमकी देते हुए उसके घर पहुंचा। वहां से मां को साथ बैठाकर कॉलेज
की तरफ ले जा रहा था।