फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से निकल रही छात्राओं से शराबियों ने की अश्लील रहकत

Thu, 27 Jul 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
मुंशी पुलिया चौराहा स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट में नशे में धुत शोहदों ने सोमवार शाम छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। इंस्टीट्यूट के छात्र राज मिश्रा ने विरोध किया तो शोहदों ने उसे सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। राज ने गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर गिरजा शंकर तिवारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से शोहदे और उसके साथियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


राज ने बताया कि मुंशी पुलिया चौराहे के प्राइम प्लाजा में इंस्टीट्यूट के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पास ही शराबी अड्डेबाजी करते हैं। इंस्टीट्यूट में आने वाली छात्राओं से शराबी अक्सर अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे शराब के नशे में धुत युवक ने छात्राओं को रोककर अभद्रता शुरू कर दी।

घबराई छात्राएं भीतर आई और शिकायत की जिस पर राज ने बाहर जाकर शराबी को लताड़ दिया। इस पर दोनों में बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज व तनातनी होने पर इंस्टीट्यूट के टीचर बाहर निकल आए और मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


उस वक्त तो शराबी वहां से चला गया लेकिन, करीब 20 मिनट बाद वह 10-15 लोगों को लेकर आया और इंस्टीट्यूट के बाहर खडे़ होकर गाली-गलौज करने लगा। उसने राज मिश्रा को धमकाते हुए बाहर बुलाया। राज बाहर गए तो शराबी व उसके साथियों ने उसे सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया। भीड़ जुटने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। राज ने केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें