फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान शिक्षक ने की छेड़छाड़, बेहोश हुई छात्रा

Sun, 16 Mar 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जयनारायन इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।
विज्ञापन


परीक्षा देकर बाहर आई छात्रा के साइकिल स्टैंड पर बेहोश होकर गिरते ही अफरातफरी मच गई। शोर मचने पर मदद के लिए पहुंचे एक अन्य शिक्षक को भीड़ ने आरोपी समझकर पीट दिया।

बाद में छात्रा के पिता ने अज्ञात शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जबकि पिटे शिक्षक ने अज्ञात लोगों पर मारपीट व गाली-गलौज की रिपोर्ट लिखाई है। हुसैनगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। जयनारायन इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 33 में सामाजिक विषय की परीक्षा चल रही थी। आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ने कक्ष में बैठी छात्राओं से छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए परीक्षा में न बैठने की धमकी देने लगा। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं कॉलेज के बाहर साइकिल स्टैंड पर पहुंची।

परिवार के लोगों के पास पहुंचते ही एक छात्रा रोने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ी। बेहोश छात्रा के इर्द-गिर्द साइकिल स्टैंड पर खड़ी अन्य छात्राएं व परिवारीजनों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही शोर-शराबा होने लगा। इसी दौरान कॉलेज के गणित के शिक्षक जयवीर सिंह उधर से गुजरे। मामले की जानकारी लेने पर छात्र-छात्राओं के परिवार के सदस्य उनसे ही भिड़ गए।

जयवीर को ही आरोपी समझकर पीट दिया। जयवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उधर, छेड़छाड़ के मामले में छात्राओं की तरफ से सीआरपीएफ गेट नंबर दो बिजनौर निवासी लालजी तिवारी ने अज्ञात शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

मामले की जांच कर रहे लोको चौकी इंचार्ज राधेश्याम सिंह ने बताया कि कक्ष संख्या 33 में परीक्षा देने आई छात्राएं नकल कर रही थीं।

वह बार-बार अपनी कुर्सी से उठकर इधर-उधर के छात्रों से पूछताछ कर रही थीं इसलिए शिक्षक ने टोक दिया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि छेड़छाड़ का आरोप गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें