फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को घर में अकेला पाकर वहशी बना सौतेला बाप

Thu, 21 May 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज में आठ साल की मासूम बेटी को अकेला पाकर सौतेला बाप वहशी बन गया। उसने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान पत्नी घर आ गई। पति की करतूत देख जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना के दरोगा इरशाद त्यागी ने बताया कि सुदामापुरी बस्ती में रहने वाला युवक कबाड़ बीनने का काम करता है। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद कुछ माह पूर्व ही कबाड़ बीनने वाली एक विधवा से निकाह कर लिया था।

विज्ञापन

पत्नी ने पति के खिलाफ लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विधवा और उसकी आठ साल की बेटी, आरोपी युवक के साथ ही किराये के मकान में रहने लगीं। युवक नशे का लती है। मंगलवार को महिला अपनी बेटी को पति के सहारे घर में छोड़कर काम पर चली गई। शाम को जब वह लौटी तो घर का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए।

आरोपी युवक अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। गुस्साई पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

त्यागी ने बताया कि आरोपी मूलरूप से आजमगढ़ के मुबारकपुर इलाके का रहने वाला है। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें