हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पीड़ित की दोस्त मीडिया के सामने आई है। सुनिए गैंगरेप की दास्तां इनकी जुबानी..
'16 मई को पीड़ित की बहन कॉलेज आई थी। उसने कॉलेज के प्रिंसिपल से बताया कि मेरी बहन के साथ कॉलेज में ही चार से पांच लोगों ने गैंगरेप किया है।
इस बारे में कार्रवाई करें। लेकिन अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन अब उसका कोई पता नहीं। पीड़ित की बहन 16 मई को दिल्ली से सीधे कॉलेज पहुंची थी।
प्रिसिंपल कह रहे हैं कि उन्हें भी छात्रा की चिंता है लेकिन अब तक उनके पास इसका कोई सुबूत नहीं है। वे सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।'