कस्टम ने एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 31 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना पकड़ा है। 933 ग्राम सोना तस्कर हथौड़ी में छिपाकर लेकर आया था। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तस्करी केमामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कस्टम की डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के नेतृत्व में शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया था।
इसी बीच दुबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट आईएक्स-194 जब अमौसी एयरपोर्ट पहुंची तो यात्रियों केसामान की जांच हो रही थी। इसी बीच गोरखपुर निवासी शफीकुर्रहमान पर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि विदेशी सोने को शफीकुर्रहमान ने हथौड़ी के ऊपरी हिस्से में छिपाया था। इसका कुल 933 ग्राम था और कीमत 31,16,220 रुपये के करीब है। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।