जलालपुर। क्षेत्र के हरीपुर मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में कार और जीप में टक्कर में हो गयी। जिससे कार अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ नाला में पलट गयी। जिसमे कार में सवार तीन लोगों को मामूली रूप से चोंटे आयी। उन्हें आसपास के लोगों ने सीसा तोड़कर बाहर निकाला। चोलापुर वाराणसी निवासी कार सवार जौनपुर से वापस घर लौट रहे थे। सामने से आर रही जीप से टकराकर पलट गयी। चौकी इंचार्ज पराऊगंज ने बताया इस संबंध में कोई तहरीर नही पड़ी है। लोग आपस में समझौता करके वापस चले गए।