फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF ने दबोचे दो तस्कर, एक करोड़ की ड्रग बरामद

Wed, 26 Mar 2014 08:51 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को गई कार्रवाई में एसटीएफ ने लगभग एक करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया। गिरोह की सरगना राजधानी निवासी पुष्पा सिंह की तलाश की जा रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अमित पाठक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एस आनंद व डीएसपी प्रवीण सिंह नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ लंबे समय से मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह की जानकारी जुटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि विकासनगर निवासी पुष्पा सिंह एक गिरोह चला रही है,जो मादक पदार्थों की तस्करी कर पश्चिमी यूपी व राजस्थान में सप्लाई करता है।

इस गिरोह के दो सदस्य महावीर व संजय 24 मार्च की शाम में कैसरबाग बस स्टैंड पर मादक पदार्थ लेकर पहुंचेंगे।

एसटीएफ और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लगभग एक करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई।

पकड़े गए आशियाना निवासी महावीर प्रसाद और उन्नाव निवासी संजय सिंह ने बताया कि विकासनगर की पुष्पा मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा चला रही है।

दोनों ने बताया कि वे पश्चिमी यूपी (खासकर बरेली) और राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर लखनऊ आते थे।

यहां एक किलोग्राम साइकोट्रोपिक ड्रग एमफेटामाइन में लगभग चार किलोग्राम कट पाउडर मिलाकर स्मैक या ब्राउन शुगर के नाम से बेच देते थे। पुष्पा पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें