फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में फिर दो युवकों की हत्याकर फेंके शव

Wed, 26 Mar 2014 08:49 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ताबड़तोड़ वारदातों और चौपट कानून व्यवस्था से जूझ रही राजधानी में मंगलवार सुबह दो और हत्याओं से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सरोजनीनगर में युवक की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर मौरंग के ढेर में छिपा दिया गया। जबकि,चिनहट में रिक्शा चालक की हत्या और लूटपाट के बाद बदमाश शव खेत में फेंककर भाग गए।

पहली वारदात की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली। सर्वेश श्रीवास्तव ने हाल ही में बिजनौर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे किला मोहल्ला में मकान बनवाया है।
विज्ञापन


साफ-सफाई के लिए मंगलवार सुबह सर्वेश नवनिर्मित मकान पहुंचे थे। बाहर मौरंग का ढेर किनारे करते वक्त एक प्लास्टिक का बोरा मिला।

सर्वेश ने बोरे में मौरंग भरी समझकर किनारे रखवा दिया। कुछ ही देर में बोरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने बोरा खुलवाया।

सामने एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। खबर फैलते ही लोग जुटने लगे। मृतक के शरीर पर काली जैकेट,फिरोजी शर्ट और काला लोअर था।

शव इतनी खराब हालत में था कि पहचान तो दूर उम्र का अंदाजा तक लगाना मुश्किल था।

पुलिस बोरे में बंद शव की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर ही रही थी कि चिनहट में रिक्शा चालक की हत्या ने खाकी के होश उड़ा दिए।

विभूतिखंड के विभवखंड स्थित मंत्री आवास के सामने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला राजाराम (32) सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे रिक्शा चलाने की बात कहकर घर से निकला था।

देर रात तक न लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह फोटो लेकर परिवारीजन चिनहट कोतवाली पहुंचे।

पता चला कि लवलाही गांव के मजरा पुस्सु का पुरवा में रेलवे लाइन के पास शंकर रावत के खेत में एक शव मिला है। पुलिस ने फोटो देखकर मृतक की पहचान राजाराम के रूप में की।

मौत की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। चिनहट इंस्पेक्टर विजय मल्ल यादव ने बताया कि राजाराम मूल रूप से सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना के राजापुरमाफी गांव का है। तीन महीने पहले ही अपने छोटे भाई के साथ रहने आया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट है और गर्दन पर कसने के निशान हैं। पत्नी ने राजाराम के पास 1500 रुपये होने की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक राजाराम का रिक्शा, मोबाइल फोन और रुपये गायब मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें