फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, सात गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस को आशियाना में एक हुक्का बार चलने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने छापा मारा और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छापेमारी में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र की बंग्लाबाजार पुलिस चौकी से चंदकदमों की दूरी पर हुक्का बार का अवैध कारोबार चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। सूचना अधिकारियों को मिली तो रविवार की रात आनन-फानन टीम बनाकर छापा डाला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बार संचालक के बेटे व प्रबंधक सहित सात लोगों को दबोच लिया। मौके से पुलिस को हुक्का, चिलम व फ्लेवर मिले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक रविवार देर शाम को बंग्लाबाजार चौराहे के पास मुथुट फाइनेंस की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली।

तत्काल आशियाना थाने के तीन दरोगाओं के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां सात लोग हुक्का पीते हुए मिले। कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मैनेजर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में हुक्का बार का मैनेजर व मालिक का बेटा आशियाना के सेक्टर एच निवासी सारिक, आलमबाग के रामनगर का राजवीर सेंगर, बंग्लाबाजार का सुल्तान, कृष्णानगर सनसाइन सिटी का अमित सिंह उर्फ अमित डेमला, कृष्णानगर सेक्टर एफ का तुषार, सेक्टर आई आशियाना का नदीम सिद्दीकी और अमीनाबाद सराय फाटक का मानिक शामिल है। पुलिस के मुताबिक हुक्का बार का मालिक आशियाना के सेक्टर एच निवासी सरदार हुसैन है। उसके दो बेटे शारिक व वासिब मिलकर हुक्काबार चलाते थे।

विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदमों पर हुक्काबार

आशियाना पुलिस ने रविवार देर रात को जिस हुक्का बार को पकड़ने का दावा किया है। उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बंग्लाबाजार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित भवन की दूसरी मंजिल पर हुक्का बार संचालित हो रहा था।

उच्च न्यायालय के प्रतिबंधित करने के बाद भी हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। हालांकि इस सवाल पर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साध जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें