फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की हत्या से आक्रोश: समर्थकों की धमकी 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे

Wed, 05 Jan 2022 01:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

सपा कार्यकर्ताओं ने एलान किया है कि अगर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता के हत्यारों को 24 घंटे में गिरफ्तार न किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
फिरोज पप्पू के घर के बाहर लगी समर्थकों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा सपा नेता फिरोज पप्पू की मंगलवार देर रात घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद सपा समर्थन आक्रोशित हैं। उन्होंने एलान किया है कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस फिरोज को सीएचसी तुलसीपुर ले आई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटता देख पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच शव को तुलसीपुर ले जाया गया।

क्षेत्र में आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। विदित हो कि वर्तमान समय में फिरोज पप्पू की पत्नी कहकशां फिरोज नगर पंचायत तुलसीपुर अध्यक्ष हैं। करीब दो माह पूर्व फिरोज ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन


इसके पहले उन्होंने पंचायत चुनाव में सक्रियता दिखाते हुए अपने करीबी मुशीर पप्पू की भाभी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताया था। फिरोज पप्पू हिंदू तथा मुस्लिम दोनों वर्गों में काफी लोकप्रिय थे। लोकसभा चुनाव 2014 में वह कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके थे। उनकी हत्या से समर्थकों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

राजनीतिक कारणों से हत्या की आशंका

पूर्व अध्यक्ष की हत्या क्यों और किसलिए की गई यह सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे राजनीतिक हत्या के दृष्टिकोण से देख रहे हैं। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

वहीं, सपा नेता तथा पूर्व मंत्री एसपी यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यदि पूर्व अध्यक्ष के हत्यारों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो सपा सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें