फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली कांस्टेबल समेत तीन की जान

Sat, 07 Dec 2013 02:12 AM IST
डिजीटल टीम/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अलग-अलग क्षेत्रों में तेज रफ्तार ने कांस्टेबल समेत तीन युवकों की जान ले ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के औरास पूरा चांद गांव निवासी प्रदीप सिंह चौहान (35) शुक्रवार दोपहर बाइक से चिनहट में किसी काम से जा रहा था।

मोहनलालगंज कस्बे के निकट एक नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसको सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

उधर, बंथरा के हांडीदेव निवासी इंद्रपाल मौर्या (35) मजदूर था। साले रामनरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8 बजे वह बाइक से बाजार गया था, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर मारने वाली गाड़ी डीसीएम थी। सूचना पर पुलिस ने उसको ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

वहीं, बंथरा थाने के पास शुक्रवार रात एक टवेरा की टक्कर से कांस्टेबल मोहम्मद नहीस (59) की मौत हो गई। वह कस्बे में गश्त करके थाने लौट रहा था। उसकी नौकरी के सिर्फ 25 दिन बचे थे।
विज्ञापन


एसओ बंथरा वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कन्नौज के मूल निवासी नहीस को 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें