बेकाबू रफ्तार ने इंटरमीडिएट के तीन छात्रों की जान ले ली। तीनों गुरुवार
को काकोरी में परीक्षा देकर एक ही बाइक से जा रहे थे।
हरदोई रोड पर काकोरी
के बाजपुर गांव के पास ट्रक को ओवरटेक कर तेज स्पीड से निकल रहे इन तीनों
दोस्तों को तेज रफ्तार एसयूवी-टाटा सफारी ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी
जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो
गई। तीसरा छात्र एसयूवी में फंसकर घिसटता चला गया। बाद में उसने अस्पताल
में दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, काकोरी
के सुभाष साहू (17), अरुण कुमार यादव (16) एवं हबीबपुर के राम शंकर (18)
बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी में इंटर में पढ़ते थे।
गुरुवार को
सोशियोलॉजी का पेपर देने के बाद शाम पांच बजे सुभाष बाइक से अरुण व
रामशंकर को लेकर घर लौट रहा था।
इस दौरान, बाजपुर गांव के पास एक ट्रक को
ओवरटेक करने के लिए सुभाष ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी।