फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक अफवाह' पर हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज!

Thu, 17 Oct 2013 03:34 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के नगराम के गांव समैसी स्थित एक धर्मस्थल को लेकर अफवाह के चलते मंगलवार रात हुए बवाल में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इसमें 53 नामजद लोगों में से 24 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। गांव के हालात सामान्य हो गए हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी अभी तैनात है।

इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि गांव समैसी में अफवाह के चलते बवाल करने वाले एक हजार लोगों के खिलाफ गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें 53 उपद्रवियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बुधवार सुबह तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश जारी है।

इस बीच एसपी ग्रामीण सौमित्र यादव व एसडीएम धनंजय शुक्ला ने दोनों पक्षों के  संभ्रांत लोगों से बातचीत करके मामला शांत कराया।

विवादित भूमि की पैमाइश करके झगड़ा हमेशा के लिए खत्म कराने के प्रयास चल रहे हैं। दोनों अधिकारी बुधवार दोपहर तक गांव में कैंप किए रहे। गांव के हालात सामान्य होने पर वहां से लौटे। ऐहतियात के तौर पर समैसी में पुलिस व पीएसी अभी तैनात है।

क्या था मामला
नगराम के गांव समैसी स्थित एक धार्मिक स्थल को लेकर अफवाहों के बीच मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। एक समुदाय के आक्रोशित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल के पास जमा होकर नारेबाजी की। विरोध में दूसरे पक्ष ने भी सड़क जाम करके हंगामा किया।

दो पक्षों में तनातनी की खबर पर कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

गांव समैसी में एक धर्मस्थल की जमीन को लेकर दो पक्षों में पहले से विवाद था। कुछ दिनों पहले चहारदीवारी के निर्माण का दूसरे पक्ष ने जोरदार विरोध किया था।

इस पर सोमवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में बैठक करके मामला सुलझाने के प्रयास किए। इसी बीच मंगलवार रात कुछ शरारती तत्वों ने धर्मस्थल के शुभारंभ को लेकर अफवाह फैला दी।

इससे एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की तादात में धर्मस्थल की तरफ उमड़ पड़े। नारेबाजी के साथ धर्मस्थल की नवनिर्मित दीवार ढहाने का प्रयास किया। इसकी भनक लगने पर दूसरे पक्ष के लोग भी निकल पड़े। थोड़ी ही देर में गांव में तनाव फैल गया। एक पक्ष ने सड़क पर जाम लगा दिया।

सूचना पर एसओ नगराम पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। सड़क पर उमड़ी आक्रोशित भीड़ को काबू में करने के लिए अन्य थानों से फोर्स मंगाई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर में विभिन्न थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। लाठी फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया।

मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सौमित्र यादव व एसडीएम धनंजय शुक्ला ने दोनों पक्षों को बकरीद का त्योहार निपटने के बाद जमीन की पैमाइश कराकर विवाद सुलझाने का आश्वासन किया। इसके बावजूद गांव में तनाव बरकरार देखकर पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें