फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे लड़की से बोले, MMS पोर्न साइट्स पर डाल देंगे

Thu, 17 Oct 2013 02:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लड़की की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। इस वजह से वह मायके में रहने लगी। जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए वह एक तांत्रिक के झांसे में आ गई।
विज्ञापन


तांत्रिक के पास उसकी समस्या का कोई हल तो नहीं निकला, लेकिन उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस लड़की की आबरू लूट ली।

उन आरोपियों में से किसी एक की पत्नी ने रेप की वारदात को कैमरे में कैद कर लिया। और फिर वे लड़की को धमकाने लगे कि अगर वह दोबारा उनके पास नहीं आई तो वह एमएमएस पोर्न साइट्स पर डाल देंगे।

टीओआई के अनुसार, लड़की की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को तांत्रिक दीप चक्रवर्ती, शांतनु नाग, आशीष डे और शांतनु की पत्नी मौसमी दास नाग को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है। घटना कोलकाता के बेहला क्षेत्र की है।
विज्ञापन


घर से भागकर की थी शादी
17 वर्षीय पीड़िता कोमल (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसने घर से भागकर शादी की थी। लेकिन कुछ माह बाद पति से झगड़ा हो गया तो वह अगस्त में मायके आ गई।

उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले 49 वर्षीय तांत्रिक दीप चक्रवर्ती ने कहा कि वह उसकी समस्या का समाधान तंत्र-मंत्र से कर देगा। फिर उसने तंत्र क्रिया के लिए उसे एक जगह पर बुलाया।

गैंगरेप
तांत्रिक ने उसे एक ताबीज पति को पहनाने के लिए बोला। साथ ही उसने कोमल को शांतनु के घर आने को कहा। 29 अगस्त को तांत्रिक उसे शांतनु के घर ले गया, जहां चारों आरोपी वहां पहले से ही मौजूद थे। तांत्रिक और उसके तीन साथियों ने उससे रेप किया और मौसमी दास ने एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस वारदात के बाद वे कोमल को ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने बताया कि सितंबर में भी उन लोगों ने लड़की से रेप किया। उनकी इन करतूतों से परेशान कोमल ने पति को सारी बात बता दी। फिर पति उसे मंगलवार को थाने ले आया और मामला दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें