फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने विधवा को लहूलुहान कर किया गैंगरेप

Thu, 02 Apr 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो रिश्तेदारों ने हैवानियत की हदें पार कर खेत गई महिला को अगवा कर स्कूल में उसकी पिटाई की और चेहरे को चाकुओं से गोदने के बाद गैंगरेप किया। आरोपी बाद में महिला को मरा जानकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे के खिलाफ लूट व गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विधवा मंगलवार शाम खेत की तरफ गई थी।
काफी देर वापस न लौटने पर घरवालों ने उसे तलाशा तो वह पास के उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास गंभीर रूप से घायल मिली।

साड़ी से उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। उसने बताया कि रेप का विरोध करने पर विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे ने उसके चेहरे को चाकुओं से गोद डाला व उसके बाद दुराचार किया।
विज्ञापन


बेहोश महिला को मरा समझकर दोनों उसकी नाक की कील, गले की मटरमाला व पायल लूट ले गए ताकि उन पर शक न हो। घरवाले महिला को लेकर रात में थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा।  महिला जिला जिन्दगी मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन

भान्जे और दामाद ने किया ‌महिला के साथ दुष्कर्म

महिला की सास ने बताया कि बहू की तबियत ठीक नही थी। वह खेत की तरफ निकली थी लौटते समय उसकी सगी बहन का बेटा व उसके देवर के दामाद ने ही उसके बहू का कपड़े से मुंह दबा कर उठा ले गए और उसकी अस्मत लूट ली।

उसने बताया कि उसकी बहन का बेटा मंगलवार को घर आकर रुका था। वह शाम को घर के दरवाजे के पास ही लेटा था उसे क्या पता था कि यह ही ऐसा सुलूक करेगा। वहीं इस मामले में पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे के खिलाफ लूट व रेप का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

महिला के साथ उसके साथ गैंगरेप के साथ दरिंदों ने काफी हैवानियत की है। महिला को दरिंदों ने इतना पीटा है कि उसका एक दांत भी टूट गया है। उसके मुहं पर चाकू  से वार किया है जिससे उसे बोल पाने में भी दिक्कत हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें