वहीं, 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर के पीछे लेकर गया। जहां उसकेसाथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची को पीटा। इसके बाद बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बदहवास मासूम अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।
घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव के आरोपी शमशाद नालंदा बिहार के खुदागंज पनहर का रहने वाला है। लखनऊ के सआदतगंज में रहकर चूड़ी बनाने का काम करता है। वह आसपास की महिलाओं को चूड़ियाें पर चमकीला लगाने व पेंटिंग का काम देता है। जिस मासूम के साथ उसने दुष्कर्म किया था। वह भी उसकी कारीगर की बेटी है।
वारदात के दिन शमशाद चूड़ी व सामान देने गया था । वापस आते समय उसने मासूम को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर साथ लेकर निकला। घर के पीछे पहुंचते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।