फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के बांधने की जगह में लड़की के साथ रेप

Sun, 08 Mar 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में कक्षा-10 की एक छात्रा के साथ दुराचार किया गया। गांव के ही युवक ने शनिवार रात उस समय किशोरी की अस्मत लूट ली, जब वह जानवरों को चारा देने गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा (16) शुक्रवार की रात पशुबाड़े में बंधे जानवरों को चारा देने गई थी। इसी दौरान गांव का गोविंद लोध वहां आ गया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे गालीगलौज की।

यही नहीं पुलिस या परिवारीजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी की धमकी से खौफजदा किशोरी ने काफी देर तक किसी को कुछ नहीं बताया। उसे गुमसुम देख परिवारीजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। एसओ हीरालाल चौरसिया ने बताया कि छात्रा ने दुराचार किए जाने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाला युवक दबोचा

कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने युवक पर सात वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पौत्री है।

मोहल्ले का ही एक युवक उसकी पौत्री को खाली पड़ी कोठरी में ले गया और रुपया का लालच देते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाते हुए उसकी पौत्री घर आई और पूरी बात परिवारीजनों को बताई। कोतवाल एके शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें