हैवानियत की हद पार कर एक बुजुर्ग अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव में दो मासूम बच्चियों के साथ एक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने वृद्ध को बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते देखा।
बच्चियों के मुताबिक वे जान से मारने की धमकी के कारण चुप थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात और आठ वर्ष की दो बच्चियां साथ-साथ बकरियां चराने जाया करती थीं।
शनिवार को आरोपी रामजतन को (64) दोनों को झाड़ी के पीछे ले जाकर अश्लील हरकत करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन रामजतन दोनों किशोरियों को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।