कैथोलिक स्कूल की अध्यापिका को एक छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के न्यूजर्सी के कॉर्डिनल मॅकारिक स्कूल की अध्यापिका ने पिछले साल मई महीने 17 वर्षीय एक छात्र से शारीरिक संबंध बनाया था।
मिरर के अनुसार, 24 साल की फातिमा ग्रुपिको के खिलाफ यौन हमले और छात्र को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फातिमा उस कैथोलिक स्कूल में इतिहास पढ़ाती थी। फिलहाल उसे नौकरी से हटा दिया गया है।