फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने के लिए राजी नहीं हुई तो कर दिया रेप

Wed, 15 Apr 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में सोमवार रात 16 साल की लड़की को घर से खींचकर जंगल में बलात्कार का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इस लड़की की इसी महीने कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। लड़की का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे रात में मुंह दबाकर घर से उठाकर जंगल में ले गया।
विज्ञापन


वहां उसके साथ मनमानी के बाद धमकी देकर भाग गया। उसने पहले लड़की पर उसके साथ मुंबई भाग चलने का दबाव दिया और इनकार पर वहशियाना हरकत की। दोनों पक्षों ने आपस में पंचायत के बाद शाम को थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। अब छानबीन की जा रही है। पीड़ित को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए शहर में डफरिन अस्पताल भेज दिया है।

मऊआइमा के एक गांव से मंगलवार शाम एक व्यक्ति अपनी 16 साल की बेटी के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से बताया कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है। उसने बताया कि सोमवार आधी रात परिवार के लोग सो रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाला राजेश यादव घर में घुसकर उसकी बेटी को बाहर उठा ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos

लड़की ने भागने से किया इनकार तो किया गंदा काम

वह चीख न पाए इसलिए हाथ से मुंह दबा दिया था। करीब ढाई सौ मीटर दूर जंगल क्षेत्र में ले जाकर उसने लड़की को धमकाया कि उसके साथ मुंबई भाग चले। इनकार करने पर धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

मनमानी के बाद राजेश तो भाग गया लेकिन शर्म और डर के चलते लड़की रात में घर नहीं लौटी। सुबह खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची महिलाओं ने उसे रोता-बिलखता खेत किनारे बैठा देखा तो बात की। फिर उसे घर पहुंचाया।

पिता ने बताया कि कुछ ही रोज बाद लड़की का ब्याह होने वाला था लेकिन राजेश की करतूत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा लिखा है।

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ भी लिया। उससे पूछताछ की गई तो वह कुछ और ही कहानी बताने लगा। बहरहाल पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दलित लड़की से भी करना चाहा बलात्कार

मऊआइमा के अलावा गंगापार के ही फूलपुर इलाके में भी दलित परिवार की लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। कक्षा सात में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की सोमवार दोपहर घर से निकलकर कुछ दूर गई थी तभी आरोप है कि गुड्डू यादव ने उसे पकड़ लिया वह उसे बलात्कार की नीयत से खींचने लगा।

विरोध पर उसकी पिटाई की और धमकी दी। लड़की चीखते हुए घर की तरफ भागी तब लोगों को इस बारे में पता चला। पुलिस ने दुराचार की कोशिश और दलित उत्पीड़न के आरोप में नामजद मुकदमा लिख आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें