फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी भी नहीं सुरक्षित, नाबालिग का रेप

Wed, 26 Nov 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नयागंज पुलिस चौकी में नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया गया। आरोपी चौकी प्रभारी के घर में खाना बनाता है। घटना 14 नवंबर की है। पीड़िता ने मंगलवार को अपनी मां व भाई के साथ मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने प्रकरण में रुदौली कोतवाली की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। रुदौली नगर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग ने मंगलवार को एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।

कहा है कि 14 नवंबर को उसकी पड़ोसन मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर घर में खाना बनाने को बुला ले गई। इसी समय पड़ोसन के घर में नयागंज चौकी प्रभारी के घर में भोजन बनाने वाला राम सिंह निवासी कदिरापुर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने पर पुलिस ने भगाया

पड़ोसन व राम सिंह के बीच में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद जब वह घर लौटने लगी तो पड़ोसन उसे कुछ काम के बहाने नयागंज पुलिस चौकी के खंडहर भवन में ले गई।

वहां पहले से मौजूद राम सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने घर में इसकी जानकारी मां को दी।
 
परिवारीजन शिकायत लेकर जब थाने पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। इस बाबत रुदौली सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना का प्रार्थना पत्र अब तक थाने में नहीं दिया गया है।

प्रकरण संज्ञान में आया है, जांचकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि पीड़िता ने शिकायत की है। मामले में रुदौली कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें