फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव नोंच रहे थे कुत्ते, रेप की आशंका, एसओ ने मौके पर पहुंचने की नहीं उठाई जहमत

Mon, 20 Nov 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर में गड्ढे में दफनाए युवती के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव दफनाए जाने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन


इस सबके बावजूद एसओ ने खुद मौके पर जाना वाजिब नहीं समझा। सिपाहियों को भेजकर छानबीन कराई। लाश होने की पुष्टि के बावजूद उसे निकलवाने के लिए कुछ नहीं किया। 

जानकारी के मुताबिक, गांव बसंतपुर से कुछ दूर स्थित अजीत सिंह के बाग में रविवार को लकड़ियां बीनने गई महिलाओं ने दुर्गंध  महसूस की। कुछ दूरी पर आवारा कुत्तों को कुछ कपड़े नोचते देखा।
विज्ञापन


दो महिलाएं माजरा जानने के लिए आगे बढ़ीं। वहां महिला के वस्त्र और बाल बिखरे नजर आए। गड्ढे में दफन युवती के पैर कुत्ते नोच रहे थे। महिलाएं शोर मचाते हुए बाग से निकलीं।

ग्रामीणों को युवती की हत्या करके शव दफनाए जाने की जानकारी दी। वस्त्र व बाल के आधार पर युवती का शव होने का अनुमान  लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  


एसओ बोले- अफसरों की इजाजत लेकर निकलवाएंगे लाश

एसओ वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बसंतपुर में बाग में युवती का शव गाड़े जाने की सूचना पर सिपाहियों को भेजा गया। देर शाम मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने छानबीन करके सूचना की पुष्टि की। ग्रामीणों द्वारा युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव दफनाए जाने की आशंका जताई गई।

एसओ ने कहा कि सुबह नए सिरे से पड़ताल की जाएगी। अफसरों से इजाजत लेकर शव गड्ढे से निकाल कर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल माल व आसपास के थानों से लापता महिलाओं का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें