पुलिस से किसी तरह की मदद न मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने 23 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने की खबर ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा।
शुक्रवार को इलाके में चर्चा के बाद सोशल मीडिया में पुलिस की कारगुजारी सामने आई तो आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं। रात को ही गोमतीनगर पुलिस की एक टीम कन्नौज के सौरिख स्थित आरोपी प्रदीप कुमार गुप्ता के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार करके लखनऊ ले आई। किशोरी हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद घर पर ही रहती थी।