फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के एक घंटे पहले गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था राहुल

Wed, 15 Apr 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर स्कूल में कक्षा नौ के छात्र राहुल श्रीधर की मौत के पांचवें दिन गौतमपल्ली पुलिस ने उसकी दोस्त को ढूंढ निकाला। राजधानी के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने पूछताछ में राहुल से अफेयर की बात को सिरे खारिज कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा के बयान के बाद अब उम्मीद है कि कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि पुलिस की जांच को दिशा मिल सके। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसओ सुरेंद्र कुमार कटियार का कहना है कि अभी प्राथमिक जांच चल रही है इसमें जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आग कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच राहुल के भाई ने पुलिस को फोन की रिकार्डिंग के आधार पर बताया है कि छात्रा को राहुल दीदी कह कर बुला रहा है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि राहुल उसका दोस्त था। जिससे अक्सर फोन पर बातचीत के साथ ही मैसेज का आदान-प्रदान भी होता था।
विज्ञापन

रात को लड़की से काफी देर बात की थी राहुल ने

छात्रा ने यह भी बताया है कि उसके कई दोस्त हैं जिनके साथ उनकी फोन पर बातचीत होती रहती है। एसओ ने बताया कि छात्रा पीजीआई क्षेत्र में ही अपने मामा के साथ रहती है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की राहुल से चार से पांच साल पुरानी मुलाकात है।

राहुल ने मौत से एक घंटा पहले तक छात्रा से मोबाइल फोन पर चैटिंग की थी। घटना से एक दिन पहले बृहस्पतिवार रात तक दोनों के बीच फोन पर कई बार लंबी बातचीत हुई। रात करीब दो बजे राहुल ने छात्रा को एक एसएमएस भी भेजा।

इसके बाद कोई कॉल नहीं हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह राहुल स्कूल गया तो भी छात्रा के संपर्क में था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया पर चैट जरूर होती रही।

राहुल के मोबाइल फोन कर इंटरनेट लॉग खंगालने पर सुबह करीब नौ बजे तक दोनों के बीच चैटिंग की बात सामने आई है। पुलिस दोनों के फेसबुक चैट के रिकॉर्ड भी जुटा रही है। छात्रा ने पूछताछ में इस बारे में भी जानकारी दी। हालांकि, उसने राहुल से किसी प्रकार के झगड़े या तनाव की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

राहुल के घर के पास ही रहती थी उसकी फ्रेंड

छात्रा के जिस सिमकार्ड के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही थी, वह उसके मामा के नाम से लिया गया था। गौतमपल्ली एसओ ने बताया कि छात्रा पहले राहुल के घर के पास ही रहती थी। उसी वक्त उसने मामा के नाम से सिमकार्ड लिया था।

तीन साल पहले वह दूसरे ब्लाक में रहने चली गई। सिमकार्ड की छानबीन करते हुए पुलिस जब छात्रा के पुराने पते पर पहुंची तो वहां कोई दूसरा रह रहा था। पुलिस ने छात्रा के नंबर पर संपर्क किया जिसके बाद गलतफहमी दूर हो गई।

राहुल की मौसी ममता ने का कहना है हम पुलिस को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। राहुल की मौत के लिए जो भी दोषी होगा उसे सजा अवश्य दिलवाएंगे। प्राथमिक जांच के बाद यदि पुलिस उनकी एफआईआर दर्ज नहीं करेगी तो उनके कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने विकल्प भी है। ममता ने कहा कि स्कूल में राहुल के साथ कोई अनहोनी हुई है। जो भी है हम पूरा सच जरूर सामने लाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें