फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहखाने में लड़कियां, चल रहा था 'गंदा धंधा'

Tue, 22 Oct 2013 02:35 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक एनजीओ की सूचना पर सर्विलांस सेल की टीम ने सीओ अलीगंज के नेतृत्व में रविवार शाम मड़ियांव क्षेत्र के एक आलीशान घर पर छापा मारकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


सेक्स रैकेट संचालिका के साथ सात कॉलगर्ल और उनके आठ ग्राहक गिरफ्तार किए गए। कमरों से अश्लील साहित्य, शराब व ढेरों आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

एनजीओ 'द एलाइंस' की सूचना पर सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह व सर्विलांस सेल के प्रभारी नागेंद्र चौबे की टीम ने मड़ियांव के बसंत विहार खदरी स्थित लालबहादुर मिश्रा उर्फ चच्चू के मकान पर छापा मारा।

होटलनुमा बने मकान के विभिन्न कमरों से सात कॉलगर्ल सात ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इसके अलावा लालबहादुर की पत्नी एक ग्राहक के साथ थी। कमरों में अश्लील साहित्य और शराब बरामद हुईं।
विज्ञापन


मौके से आठ ग्राहक गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी लोग छह सौ से पांच हजार रुपये में रंगरेलियां मनाने आए थे। लालबहादुर फरार है, जबकि रैकेट संचालिका उसकी पत्नी व दो बेटियां बंदी बनाई गई हैं।

तहखाने में बंधक बनाई जाती थीं लड़कियां
होटलनुमा बने आलीशान मकान में एक तहखाना भी मिला। विभिन्न स्थानों से खरीदी नाबालिग लड़कियों को उसमें बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। पहली बार उन्हें पेश करने के लिए ग्राहक से ऊंची कीमत वसूली जाती थी।
 
रैकेट से जुड़ी हैं आसपास के जिलों की युवतियां
पुलिस का कहना है कि देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार संचालिका व उसकी दो बेटियों के अलावा रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, बिहार, पश्चिम बंगाल की युवतियां शामिल हैं। इनमें दो नाबालिग हैं।

रायबरेली की युवती अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे व बाराबंकी की युवती दो माह के बच्चे को साथ लेकर सुबह आती थी और दिन में दो-चार ग्राहकों से संबंध बनाने के बाद लौट जाती थी।

साठ हजार में खरीदी थी मासूम
देह व्यापार करते पकड़ी गई एक नाबालिग से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल पहले 12 वर्ष की उम्र में पिता ने उसे 60 हजार में सेक्स रैकेट संचालिका को बेच दिया था।

संचालिका ने उसके सामने खुद को ग्राहकों के सामने पेश करके ट्रेनिंग दी और देह व्यापार में उतार दिया। ग्राहक से उसके दो से पांच हजार रुपये वसूलती थी।

धंधे में इस्तेमाल हो रहे तीन मकान सील
सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक, सेक्स रैकेट संचालिका को इससे पहले दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह नए सिरे से धंधा कर रही थी।

इस बार देह व्यापार में इस्तेमाल हो रहे उसके तीन मकान सील किए गए हैं। संचालिका के पति के साथ रैकेट से जुड़ी कॉलगर्ल व अन्य लोगों की तलाश जारी है।

डायरी व मोबाइल से खुलेंगे राज
सर्विलांस सेल प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि विभिन्न आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ डायरी व मोबाइल बरामद किए गए हैं। इससे सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है।

नौकरी के बहाने देह व्यापार कर रही कई युवतियों के बारे में जानकारी मिली है। लड़कियों को बहला फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। गिरोह के तार अन्य प्रदेशों से जुड़े होने की आशंका है।

कई इलाकों में खोले थे अड्डे
एक महिला ने पुलिस टीम को जानकारी दी कि सेक्स रैकेट संचालिका इससे पहले अहिबन्नापुर, अलीगंज के सेक्टर-क्यू व इंदिरानगर में किराए के मकान में देह व्यापार करती थी।

खासी दौलत कमाने के बाद उसने बसंत विहार में होटलनुमा मकान बनवाया। ग्राहकों के लिए हर सुविधा के साथ तहखाना भी बनवाया था। इस महिला ने इलाके के पुलिसकर्मियों पर साठगांठ का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें