सड़क किनारे तंबू लगाकर जड़ी-बूटी बेचने वाले दंपती पर शनिवार देर रात बदमाशों ने कहर बरपाया। पति को बंधक बनाकर तंबू के पीछे डाल दिया। पति चीखता चिल्लाता रहा मगर दरिंदों ने उसकी पत्नी से बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी।
बदमाश तंबू में रखी नकदी, मोबाइल तथा सोने की लौंग भी लूटकर ले गए। फिलहाल जयपाल की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव फतेहपुर निवासी जयपाल उर्फ छैनी पुत्र भरोसे बहजोई की इस्लामनगर रोड पर तंबू लगाकर जड़ी-बूटी बेचता है।
शनिवार रात बदमाशों ने तंबू पर धावा बोल दिया। जयपाल के मुताबिक वह रात के समय तंबू में करीब 35 वर्षीय पत्नी नजमी व बच्चों के साथ सो रहा था। जानकारी के मुताबिक नजमी गर्भवती थी।