एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी परेश रस्तोगी पर लखनऊ में 82 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें हजरतगंज, गौतमपल्ली, विभूतिखंड व गोसाईंगंज थाना शामिल है। सबसे अधिक मुकदमें हजरतगंज थाने में 62, दो चिनहट व एक गौतमपल्ली में दर्ज है। वहीं विभूतिखंड में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कानपुर, गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
2019 में दर्ज हुआ था गिरोहबंद का मुकदमा
रोहतास बिल्डर्स के निदेशकों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 2019 में गिरोहबंद की कार्रवाई की थी। इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन सीएमडी परेश रस्तोगी, उसका भाई पीयूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी व दीपक रस्तोगी फरार चल रहे है। पुलिस ने गिरोह का सरगना परेश रस्तोगी को बताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 2019 में ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।