हसनगंज की बंगाली कॉलोनी में शुक्रवार रात पूजा पंडाल में एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा नशे में धुत होकर महिलाओं से अभद्रता कर रहा था।
विरोध पर रिवॉल्वर निकालकर धमकाने लगा। विभागीय मामला होने के चलते पुलिस कार्रवाई से बचने लगी। इससे गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया।
विरोध बढ़ता देख आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवाई कर टरका दिया गया। इसे लेकर इलाकाई लोगों ने शनिवार सुबह भी प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार दरोगा एसके राय पूजा कमेटी का अध्यक्ष भी है। रात करीब दस बजे पूजा पंडाल में किसी बात को लेकर दरोगा की तपन कुमार राय से कहासुनी हो गई। इस पर दरोगा ने उसे पीटना शुरू कर दिया।