फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा था डकैतों का गैंग

Sat, 19 Apr 2014 06:13 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो सरकारी माल लूटता था।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा था। फिलहाल दो सिपाहियों के नाम उजागर हुए हैं।

पकड़े गए बदमाशों में मड़ियांव निवासी विनय रावत,जसीम,सीतापुर का आसिफ,कमलापुर का दीपू रावत,गांव हरिहरपुर निवासी श्रवण रावत,अटरिया थाने के गांव मनवा निवासी मेराज और एटा के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अवनीश पांडेय शामिल है।

आरोपियों के पास से 9 अप्रैल की रात सेतु निर्माण निगम की साइट से लूटा 20 कुंतल सरिया,वारदात में इस्तेमाल डीसीएम,पिकप व बाइक और दो तमंचे बरामद हुए।

हालांकि पांच बदमाश भाग निकले। खुलासा हुआ कि डकैतों का गिरोह सेतु निर्माण निगम व अन्य महकमों की निर्माण सामग्री लूटता था।

मड़ियांव व बीकेटी इलाके के तीन व्यापारियों जगदीश गुप्ता, सायरा बानो और जसकरन वर्मा को लूटा माल बेचा जाता था।

बदमाशों ने कुबूला कि मड़ियांव थाने में तैनात कांस्टेबल सत्येंद्र व देवेंद्र ने सेतु निर्माण निगम का लूटा 20 कुंतल सरिया कुछ दिनों पहले 57 हजार में बिकवाया था।
विज्ञापन

 
ठिकाने लगाया लाखों का माल
एएसपी ग्रामीण सौमित्र यादव ने बताया कि हत्थे चढ़े गिरोह ने 3 अप्रैल की रात बाराबंकी के घुंघटेर थाने के बजगनी रेंगवा में कल्याणी नदी के किनारे से सेतु निर्माण निगम का सरिया लूटा था। इससे पहले 16 मार्च को निर्माण सामग्री लूटी थी।

सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी लूट ले गए थे। इसके अलावा 10 अप्रैल की रात हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में सेतु निर्माण निगम का लाखों का सरिया लूटा था।

सिधौली थाने के गांव गंधौली में निर्माणाधीन बिजली टॉवर से लूटा माल मड़ियांव व बीकेटी इलाके के तीनों व्यापारियों को बेचा था।

एएसपी ग्रामीण सौमित्र यादव का कहना है कि बदमाशों से गहन पूछताछ व अन्य तरीके से तहकीकात में फिलहाल मड़ियांव थाने के कांस्टेबल सत्येंद्र व देवेंद्र की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें