सेलाकुई में सूबेदार के घर डकैती डालने वाले बदमाश बाराती बनकर दून पहुंचे, लेकिन शादी स्थल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
सभी डकैत उत्तराखंड शामली जिले के बावरिया गिरोह से हैं। इस गिरोह के निशाने पर उत्तराखंड हमेशा से रहा है। डकैती, चेन लूट में दर्जनों अपराधी शामिल रहे हैं।
उत्तराखंड के कई इलाकों में है इसकी पैठ
सेलाकुई डकैती में फिर बावारिया गिरोह की करतूत उजागर हुई। शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में बावरिया जाति के 12 से अधिक गांव हैं।
अपराध की राह से उतार उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की तमाम कोशिशें हुईं। काफी लोग सुधर भी गए, लेकिन एक वर्ग बाज नहीं आया। उत्तराखंड के कई हिस्सों में इसके अपराधियों की पैठ है।
पुलिस के निशाने पर थे
सेलाकुई में सूबेदार के यहां डकैती डालने वाले अहमदगढ़ के राजेंद्र, श्यामलाल, फुगाना के राहुल, रंगाना के फुल्लू और जोगेंद्र उर्फ जुगनू इलाके के एक युवक की शादी में शरीक होने दून आए थे।
पुलिस पहले से ही उन पर नजरें गड़ाए थी। दून सीमा में घुसते ही इन बाराती रूपी बदमाशों को ‘ससुराल’ यानी जेल तक पहुंचा दिया।