यूपी पुलिस पूरी तरह से बेलगाम होती जा रही है। अब अमरोहा में खाकी की गुंडई सामने आई है। यहां फिल्म देखने आए सीआरपीएफ जवान व उसकी बहनों के साथ एक्शन मोबाइल टीम के सिपाहियों ने मारपीट की।
इन लोगों का गुनाह सिर्फ इतना था कि ये सिपाहियों को अश्लीलता नहीं करने दे रहे थे। फब्तियां कसने का विरोध करने पर सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी।
इस पर सिनेमा हाल पर हंगामा खड़ा हो गया। पब्लिक इकट्ठा होते देख सिपाही उन्हें गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गए। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
फिलहाल एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है। इधर, परिजनों ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को जमकर हंगामा भी किया।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के निवासी सीआरपीएफ जवान अपनी दो बहनों के साथ शहर में एक परिचित के घर कार्यक्रम में आया था।