फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए सात युवक-युवतियां

Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
गिरफ्तार हुईं युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के राजकमल पैलेस गेस्ट हाउस में चल रही रंगरलियों का मंगलवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर सात युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर कॉलेज की छात्र-छात्राएं हैं। पुलिस का कहना है कि युवतियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवकों और गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ला स्थित राजकमल पैलेस गेस्ट हाउस में पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापेमारी की। यहां विभिन्न कमरों से सात युवक व सात युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए सभी युवक-युवतियां प्रेमी जोड़े

गिरफ्तार युवकों को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी युवक-युवतियां प्रेमी जोड़े हैं। ये सभी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी युवकों व गेस्ट हाउस संचालक विशाल जैन के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पांच सौ रुपये में एक घंटे के लिए कमरा
कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक ने युवक-युवतियों को पांच सौ रुपये में एक एक घंटे के लिए कमरा किराए पर दिया था। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।

सीओ सिटी की तहरीर पर केस
युवक-युवतियों व गेस्ट हाउस संचालक विशाल जैन के खिलाफ पुलिस ने सीओ सिटी श्रीपाल यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

युवतियों के परिवारीजनों को भी बुलाया गया है। स्टूडेंट्स होने के कारण किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें