फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की गुंडागर्दी: नशे में धुत पुलिसवालों ने युवकों को बंदूक की बट, बेल्ट और सीने पर चढ़कर पीटा, किया अधमरा

Wed, 26 May 2021 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए युवकों को पुलिस चौकी में ले जाकर इतना पीटा कि वो सब अधमरे हो गए। पुलिस वालों ने उन्हें बंदूक की बट, बेल्ट और सीने पर चढ़कर पीटा।
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई के बाद अपने घाव दिखाते युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के दौरे के दौरान महिला से अभद्र व्यवहार करने वाले क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल पाठक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सबके सामने आ गया। तिलक चढ़ा कर लौट रहे युवकों को सूची चौकी इंचार्ज ने बेरहमी से पीटा। पीड़ितों का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है। यह वीडियो जाहिर कर रहे हैं कि बेलगाम पुलिस वाले अपने अधिकारियों की भी नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के सिरसिरा गांव से विपिन तिवारी, विनय, राहुल, शिवाकांत व लवकुश दोस्त राहुल की बहन का तिलक चढ़ाने कार से हरपुर हल्ला मजरे विंदागंज हीरा लाल के यहां गए थे।

वह सभी तिलक चढ़ाकर वापस कार से लौट रहे थे कि तभी रात्रि करीब 11.30 बजे राजापुर जंगल के पास सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर सिंह ने सिविल ड्रेस में तीन चार हमराहियों के साथ सफेद कार से ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही युवक कार से बाहर निकले चौकी इंचार्ज सहित हमराहियों ने बंदूक की बट से सभी को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी को दरोगा सूची चौकी लेकर आये और वहां बेरहमी से पीटा। युवक चिल्लाते रहे लेकिन रात के अंधेरे कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। पांचों की इतनी पिटाई की गई थी कि वो खड़े नहीं हो पा रहे थे। चौकी इंचार्ज खाकी के नशे में चूर था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें