फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड इन यूएस बताकर तस्करी करते थे मुंगेर में बनी पिस्टल, छह गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद हुए असलहे व गिरफ्त में आए तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में अपराधियों को अवैध असलहों की सप्लाई करने आए छह तस्करों को बृहस्पतिवार रात पुलिस ने दबोच लिया। तीन तस्कर वजीरगंज पुलिस ने दबोचे, जिसमें दो हिस्ट्रीशीटर हैं जबकि अन्य तीन को बंथरा पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से छह पिस्टल और दो बंदूक सहित कई असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लखनऊ के अलावा सीतापुर, लखीमपुर सहित अन्य जिलों में अपराधियों को असलहा बेचते थे। बदमाश बिचौलियों के जरिए खरीदार से सौदा करते थे।

वजीरगंज इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, एसएसआई जगदीश प्रसाद पांडेय, नागेंद्र तिवारी, मारकंडेय यादव बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गश्त कर रहे थे तभी सीएमओ चौराहे से चकबस्त चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर असलहों के साथ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध भागने लगे। इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश हरदोई के अतरौली लौंगापुर निवासी अजय शंकर, फत्तेपुर का बृज कुमार और बहादुरखेड़ा निवासी कमलेश हैं।

इनके पास से .12 बोर की दो देसी बंदूक, दो देसी

तमंचे, एक पिस्टल व एक अद्धी बरामद हुई है। कमलेश और बृज कुमार हरदोई के अतरौली थाना के हिस्ट्रीशीटर हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह असलहा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

इसी क्रम में बंथरा पुलिस ने सफेद अपाचे बाइक से जा रहे बंथरा बाजार निवासी अंकित गुप्ता, सिकंदरपुर में रहने वाले अन्नू यादव उर्फ तनु और बंथरा डिपो के अभय यादव उर्फ पंडित को दबोच लिया। इनके पास से पांच देसी पिस्टलें मिली हैं। अभय के पास बाइक के कागज नहीं थे। उसकी बाइक मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दी गई है।

मेड इन मुंगेर, नाल पर मेड इन यूएस
एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि बंथरा में बरामद पिस्टलें मुंगेर की फैक्ट्रियों में बनी हैं। इनकी नाल पर मेड इन यूएस लिखा हुआ है।

बंथरा एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि बदमाश रायबरेली के असलहा सप्लायर से माल लेते थे। एक पिस्टल 30 से 35 हजार रुपये में खरीदते थे और उसे 55 से 60 हजार रुपये में बेचते थे। बदमाशों ने लखनऊ में पांच-छह लोगों को असलहे बेचना कुबूला है।

1935 की बनी पीतल बॉडी की प्रतिबंधित पिस्टल बरामद

वजीरगंज में पकड़े गए असलहा सप्लायरों से पुलिस को पीतल की बॉडी वाली पिस्टल बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि यह पिस्टल .38 बोर की है जो अब प्रतिबंधित हो चुकी है। बदमाशों ने बताया कि यह पिस्टल 1935 की बनी है।

वजीरगंज एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई के बृज कुमार ने 1992 में अतरौली थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसमें उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। बृज कुमार हाईकोर्ट से स्टे पर जेल से बाहर आया है। इसके बाद से अवैध असलहों की सप्लाई का धंधा कर रहा है।

20 मिनट में बना देता है एक तमंचा
हरदोई का कमलेश घर पर ही असलहा बनाने की फैक्ट्री चलाता था। वह तमंचा बनाने में एक्सपर्ट है। उसे एक तमंचा तैयार करने में महज 20 मिनट लगता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उससे एक असलहा बनवाकर भी देखा गया। इससे पहले भी कमलेश असलहा फैक्ट्री चलाने में कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

अवैध बंदूक लेकर गार्ड की ड्यूटी कर लेता था तस्कर

वजीरगंज में पकड़ा गया हरदोई का अजय शंकर अवैध बंदूक लेकर गार्ड की ड्यूटी भी कर लेता था।

एसएसपी ने बताया कि असलहा तस्कर तैयार बंदूकें-तमंचे और पिस्टलें अजय के घर पर रखते थे।

अजय के कई परिचित निजी सुरक्षा एजेंसियों में गार्ड हैं। अक्सर गार्ड छुट्टी पर जाते तो अजय को अपनी जगह लगवा देते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें