फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर देखी लड़की की फोटो और बन बैठा 'दामाद'

Sat, 01 Feb 2014 09:27 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में स्टोव की मरम्मत का काम करने वाले युवक ने फेसबुक पर एमबीए की एक छात्रा की तस्वीर देखी और उसके पीछे पड़ गया।
विज्ञापन


वह उससे दोस्ती बनाने की कोशिश में जुटा था कि उसे छात्रा का रिश्ता तय होने की जानकारी हुई। उसने मंगेतर के पिता को फोन किया और भड़का दिया।

बात बनते न देख छात्रा को अपनी गुमशुदा पत्नी बताकर फोटो सहित पोस्टर छपवाए और छात्रा के मंगेतर के मोहल्ले में चस्पा करा दिए। मंगेतर के पिता ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।
 
प्रतापगढ़ के बेगमबाग निवासी दिलशाद ने फेसबुक पर यूसुफ पठान नाम से अपनी आईडी बनाकर लोगों से दोस्ती शुरू की। उसने कैंट क्षेत्र में रहने वाली एमबीए की एक छात्रा का फेसबुक पर फोटो देखा और दीवाना हो गया। छात्रा से दोस्ती बनाने में जुट गया।
विज्ञापन


उसने फेसबुक से छात्रा के फोटो डाउनलोड कराए। उसे अपने दोस्तों को दिखाकर छात्रा को प्रेमिका व जल्द शादी की बात कहने लगा। इतना ही नहीं प्रतापगढ़ में स्टोव व गैस चूल्हे की मरम्मत की दुकान करने वाले दिलशाद ने लखनऊ आकर छात्रा से मिलने के इरादे से उसकी तलाश शुरू की।

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान उसे पता चला कि छात्रा की गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक युवक से शादी तय हो गई है। उसने मंगेतर व उसके पिता का मोबाइल नंबर मालूम किया। छात्रा से अपने प्रेमप्रसंग की फर्जी कहानी सुनाकर उन्हें भड़काने की कोशिश की।

हैरत में पड़े मंगेतर के परिवारीजनों ने छात्रा से तहकीकात की। उसने किसी से प्रेमप्रसंग से इन्कार करते हुए खुलासा किया कि यूसुफ पठान नामक युवक काफी समय से फेसबुक पर उसके पीछे पड़ा है। होने वाली बहू की मनोदशा से वाकिफ बुजुर्ग ने दोबारा फोन आने पर दिलशाद को फटकारा।
विज्ञापन


इस पर उसने छात्रा से किसी और की शादी न होने देने की धमकी दे डाली। इसके साथ छात्रा को अपनी गुमशुदा पत्नी बताते हुए फोटो समेत पोस्टर छपवाए और मंगेतर के घर के आसपास चस्पा कर दिया। मंगेतर के पिता ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें